पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों से गायब हुई ठंड आज रात भी रहेगी राहत

बादलों से गायब हुई ठंड आज रात भी रहेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. समुद्रमें आए तूफान के कारण राजधानी सहित प्रदेशभर में आर्द्रता वाली हवा रही है। इससे एक तरफ आसमान में बादल छाने के कारण ठंड लगभग गायब हो गई है, वहीं अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्से में ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

राजधानी में शनिवार को रात का तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। इसकी वजह से शहर में ठंड लगभग गायब हो गई है। आर्द्रता के कारण हवा थोड़ी ठंडी जरूर चल रही है, लेकिन वातावरण ठंडा नहीं है। इस वजह से सर्दी के मौसम में पड़ने ठंड गायब है। राजधानी में शनिवार सुबह से घने बादल छाए रहे। हवा में आर्द्रता की मात्रा सुबह 78 फीसदी थी। यह शाम को भी 76 फीसदी के आसपास रही। यानी सुबह से शाम तक राजधानी घने बादलों छाए रहे। इधर, राज्य के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान ज्यादा रहा। दुर्ग, बिलासपुर में पारा 17 डिग्री से ऊपर रहा। अन्य शहरों में भी पारा 15 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

सभी जगह पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है।

लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार ठंड में हवा की दिशा उत्तर, उत्तर-पूर्वी रहती है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहता है। समुद्र में सिस्टम आदि बनने के कारण हवा की दिशा बदल जाती है। समुद्र से आर्द्रता वाली हवा आती है। बादल छाए रहने के कारण जमीन की सतह और वातावरण की गर्मी आसमान में उठ नहीं पाती। इसलिए वातावरण गर्म ही रहता है और ठंड गायब हो जाती है।

बादलों से इसलिए रुकती है ठंड

शनिवार को रात का तापमान 20 डिग्री पर पहुंचा