- Hindi News
- महिला पुलिसकर्मी को फोन पर परेशान करने पर केस
महिला पुलिसकर्मी को फोन पर परेशान करने पर केस
रायपुर. राजधानीके पुलिस कंट्रोल रूम में लगातार फोन कर ड्यूटी में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बात करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी एक महीने से अनजान मोबाइल नंबर से पुलिसवालों को परेशान कर रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डीएस सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से 10 दिसंबर की बीच एक व्यक्ति मोबाइल नंबर 089660-99753 से लगातार कंट्रोल रूम में फोन कर रहा है। वह कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों के फोन उठाने पर उनसे अश्लील बातें करने लगता। उसे मना करने पर वह गंदे कमेंट्स बोलने लगता था। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि एक महीने के दौरान इस नंबर से लगभग 15 से ज्यादा बार कॉल किया गया।
थाने में जुर्म दर्ज होने के बाद पुलिस उस मोबाइल नंबर के व्यक्ति का पता लगा रही है।