पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडब्लूडी फर्जीवाड़ा, अपात्र उम्मीदवारों से मंगवाए जा रहे अनुभव प्रमाणपत्र

पीडब्लूडी फर्जीवाड़ा, अपात्र उम्मीदवारों से मंगवाए जा रहे अनुभव प्रमाणपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर . पीडब्लूडीफर्जीवाड़े मामले में अब विभाग लीपापोती करने मे जुट गया है। अपात्र चयनित उम्मीदवारों से ज्यादा अनुभव वाले प्रमाणपत्र मंगवाए जा रहे हैं। मामले में एक और सबसे संदेहास्पद खुलासा हुआ है। पता चला है कि है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए महिला आईटीआई ने परीक्षा ली और मूल्यांकन किया वह उसने ली ही नहीं है। भास्कर को बेहद भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि कोरबा के एक उम्मीदवार से नया अनुभव प्रमाणपत्र मंगवाकर उसके अंक 2 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैं। अनुभव दो साल ग्यारह महीने से बढ़ाकर 9 साल 11 महीने किया गया। विभाग ने मूल्यांकन के लिए आंसरशीट आईटीआई भेजी गई, लेकिन वहां बिना जांचे वापस बुला ली गई।



जबकि उसका भुगतान कर दिया गया। पीडब्लूडी में भर्ती में अब रोज नई गड़बड़ियों का खुलासा हो रहा है। भास्कर को ताजा मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रमुख अभियंता कार्यालय के परिक्षेत्रीय अधीक्षक ने जो पेपरशीट दी थी उसमें तारीख ही नहीं डाली गई थी। अंकों की गणना भी त्रुटिपूर्ण ढंग से की गई। उत्तरपुस्तिका में ओववरराइटिंग काटछांट कर नंबर बदले गए। फेल उम्मीदवारों को ज्योति साहू नामक एक उम्मीदवार को अंग्रेजी टायपिंग पेपर में 26 शब्द छूटे, दो अंक मिले फिर भी उसे चयनित कर नियुक्त आदेश दे दिया। ऋचा बैनर्जी ने भी हिंदी टायपिंग के पेपर में 9 गलती की चार अंक मिले। अंग्रेजी टायपिंग में पेपर छेड़ते हुए 20 गलती की। फिर भी उसे ज्वाइनिंग लेटर मिल गया। एक उम्मीदवार ताम्रध्वज ने अंग्रेजी टायपिंग में 12 गलती की चार अंक दिए गए नियमानुसार उसे पूर्ण रूप से फेल माना जाना था। येवंती ढीमर के अंग्रेजी टायपिंग के पेपर में 8 शब्द छूटे 16 गलती है। फिर भी उसे 5 में से 4.1 अंक दिए गए। उसी प्रकार हिंदी टायपिंग में उसकी दस गलती दिख रही है जबकि इकजामर ने 6 ही दिखाई है। यही नहीं उसे 5 में से 4.8 अंक देकर नियुक्त आदेश दिया गया। मनीष एवं युवराज ने हिंदी टायपिंग के पेपर में नामक शब्द को नाम टाइप किया फिर भी उसका सही मूल्यांकन किया गया।

विभाग लीपापोती के रास्ते ढूंढने में जुटा -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा होने और जांच समिति बनने के बाद अफसरों के होश उड़ गए हैं। वे मामले को दबाने में लग गए हैं। मंत्रालय से ईएनसी दफ्तर तक मामले में कैसे लीपापोती हो सकती है इसके रास्ते