टोनही संदेह में हत्या की निंदा
रायपुर . अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बीते दिनों जशपुर जिले के घुईगोड़ा ग्राम में टोनही के संदेह में हुई महिलाओं की हत्या पर गहरी नाराजगी जताई है। अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि समिति के सदस्य गांव का दौरा कर ग्रामीणों की सभा लगाएंगे। क्षेत्र में जादू-टोना के नाम पर लोगों के साथ हो रहे शारीरिक मानसिक प्रताड़ना को रोकने की अपील की जाएगी।
इस तरह की गतिविधि आपराधिक श्रेणी में आते हैं। इसलिए समिति अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता संबंधी मुहिम चला रही है।