जोरा में पंथी नृत्य स्पर्धा 16 को
रायपुर . सतनामसेवा समिति ग्राम जोरा की ओर से 16 दिसंबर को कृषक नगर में पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। संचालक राकेश बघेल ने बताया कि स्पर्धा में 7001 रुपए प्रथम और 5001 रुपए द्वितीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गायक और वादक के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। गुरुघासीदास जयंती के मौके पर 18 दिसंबर को जोरा मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक लोककला मंच खिसोरा की ओर से सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।