डिवाइस लगाते ही ...
डिवाइस लगाते ही ...
यहीनहीं, उसे एक लाख रुपए की सम्मान राशि भी दी गई। गौरतलब है कि आईटी डिवाइस बनाने वाली बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी ने यह कान्क्लेव किया था। इसके लिए देशभर से करीब 10 हजार इनोवेशन मिले थे। फाइनल राउंड में 20 इनोवेशंस को चुना गया। इसमें से टॉप-5 का सलेक्शन हुआ। आदित्य का डिवाइस इसमें तीसरे नंबर पर था। यही नहीं, इसे ज्यूरी पॉपुलर अवॉर्ड भी मिला। पहले नंबर पर एक कंपनी की कार रही थी जो सतह, आकाश और पानी में चल सकेगी। आईआईटी रुड़की की टीम का रिमोट सेंसिंस डिवाइस दूसरे नंबर पर रहा था। तीसरा पुरस्कार आदित्य को मिला है।
इसडिवाइस का आधार :जमशेदपुर केरहने वाले आदित्य ने बताया कि वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु को 1934 में ग्रेस्कोग्राफ नामक शोध के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। इसी शोध ने पहली बार साबित किया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन है। आदित्य ने बताया कि इसी सिद्धांत से यह विचार आया कि जब जीवन है, तो पेड़-पौधे अपना अनुभव भी शेयर कर सकते हैं। यहीं से डिवाइस की परिकल्पना शुरू हुई।
इनोवेशनपर होगा रिसर्च : आदित्यका डिवाइस भारत सरकार की साइंस एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च विभाग की संस्था प्रिज्म की मार्च में होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। यह संस्था इनोवेशन को प्रमोट करती है। वहां मुहर लगी तो छात्र को इसपर आगे रिसर्च के लिए 40 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा सकता है। इसके बाद तैयार डिवाइस का इस्तेमाल शुरू होगा।
रायपुरमें उपासने ...
पार्टीके वरिष्ठ नेताओं की पसंद का ख्याल रखा गया। राजनांदगांव से विजय पांडेय और जगदलपुर से मलकीत सिंह गैदू को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की पसंद बताया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने समर्थक रेणु अग्रवाल को कोरबा से टिकट दिलाया है। चिरमिरी के मोहम्मद इमाम महंत के साथ नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की पसंद हैं। सिंहदेव ने अंबिकापुर से डॉ. अजय तिर्की को टिकट दिलाई है। रायपुर में प्रमोद चौबे को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ सभी नेताओं की पसंद बताया जा रहा है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने दुर्ग में अपने समर्थक नीलू ठाकुर को टिकट दिलाया है। भाजपा ने रायपुर के साथ ही अन्य नगर निगमों के उम्मीदवार तय किए गए हैं। जिला एवं संभागीय समितियों में नाम फाइनल नहीं हो सके। इस वजह से आधी रात बाद प्रदेश चुनाव समिति की ब