164/6
रायपुर|पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग के क्वालिफाइंग दौर में ही बाहर हो गई। मंगलवार को शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले गए मैच में नार्दर्न नाइट्स ने उसे 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले खेले गए एक अन्य मैच में लाहौर लायंस ने सदर्न एक्सप्रेस को 55 रन से हरा दिया। सदर्न की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार और नाइट्स की यह तीसरी जीत है। मुंबई की इस दूसरी हार के साथ ही लाहौर लायंस मुख्य दौर में पहुंच गई। नाइट्स पहले ही जगह बना चुकी थी।
नाइट्स को रायपुर में ही 19 और 23 सितंबर को मुख्य दौर के मुकाबले खेलने हैं।
चीमा(बाएं) हफीज
स्कॉट स्टाइरिस
रायपुर में बारिश, परसदा में मुकाबला : लाहौरऔर सदर्न के मैच के दौरान परसदा में मौसम पूरी तरह साफ था। वहीं रायपुर में तेज बारिश हो रही थी।
मुंबई के बड़े नाम हुए फेल : सबसेफेवरिट टीम मुंबई इंडियंस के पोलार्ड, मलिंगा, हरभजन, हसी.. सभी बड़े खिलाड़ी नहीं चले।
नाम सिमंस जैसे स्टार खिलाड़ी थे लेकिन कोई भी कमान नहीं कर सका। टीम मैनेजमेंट में जॉन राइट, अनिल कुंबले और जोंटी रोड्स जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।
हफीज ने टीम को मुख्य दौर में पहुंचाया, पर गई कप्तानी
मोहम्मदहफीज ने 40 गेंद पर 67 रनों की शानदार पारी खेलकर लाहौर लायंस को मुख्य दौर में पहुंचाया। पर यह पारी भी उनकी कप्तानी नहीं बचा सकी। पाक टी-20 की कमान शाहिद आफरीदी को सौंप दी गई।
रायपुर में मुख्य दौर के मुकाबले
19 सितंबर: कैपकोबराज बनाम नार्दर्न नाइट्स
23सितंबर: होबार्टहुरिकंस बनाम नार्दर्न नाइट्स
मैन ऑफ मैच:स्टाइरिस (21 रन देकर 3 विकेट)
मैन ऑफ मैच : मो. हफीज (67 रन)
चैंपियंस लीग टी-20
नार्दर्न ने मुंबई को छह विकेट और लाहौर ने सदर्न को 55 रन से हराया
चैंपियन मुंबई बाहर, मुख्य दौर में पहुंचे नाइट्स और लायंस