- Hindi News
- छग को तीसरी बार मिलेगा कृषि का राष्ट्रीय पुरस्कार
छग को तीसरी बार मिलेगा कृषि का राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर | देशमें सबसे अधिक चावल उत्पादन के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2013-14 के राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके तहत राज्य को दो करोड़ रुपए, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। छग को इससे पहले वर्ष 2010-11 और 2012-13 के लिए भी कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। पुरस्कार दिए जाने की यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भेजे पत्र में दी है।