कथक के लिए पलक को नृत्यश्री अवॉर्ड
शहरकी पलक ने ओडिशा में आयोजित नेशनल डांस कंपटीशन में शानदार परफॉर्मेंस दी। इस नेशनल लेवल डांसिंग कंपटीशन में देश के दूसरे राज्यों से भी कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अपने कथक और वेस्टर्न अंदाज में डांस करते हुए पलक तिवारी ने नृत्य श्री का खिताब अपने नाम किया। कंपटीशन में देश के अन्य हिस्सों के कई डांसर्स ने हिस्स लिया। किसी ने कथक किया तो किसी ने अन्य पारपंरिक नृत्य से लोगों की वाहवाही बटोरी। अब आने वाले दिनों में इंटरनेशनल कंपटीशन में हिस्सा लेने पलक मलेशिया के लिए भी रवाना होने वाली हैं।
city talent