- Hindi News
- शहीदों के फैमिली मेंबर्स का सम्मान, कविताएं भी सुनाईं
शहीदों के फैमिली मेंबर्स का सम्मान, कविताएं भी सुनाईं
शहीदमेजर यशवंत गोविंद राव गोरे की जयंती के अवसर पर मंगलवार को साइंस कॉलेज में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजभाषा आयोग अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा, कवि मीर अली मीर, मनोज मद्रासी, संजय कबीर शर्मा, मेश विश्वहार, बंशीधर मिश्रा, सुनील तथा लता शबनम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं सुनाईं। किसी ने शहीदों की शहादत को नमन किया तो किसी ने शहीदों के परिवार वालों का दर्द बयां किया। इस दौरान शहीद मेजर यशवंत गोरे की प|ी शकुंतला गोरे, शहीद वीके चौके की प|ी रंजना चौबे, शहीद भास्कर दीवानी की प|ी रेखा दीवान का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
साइंस कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
kavi sammelan