स्पेशल किड्स ने डांस से किया एंटरटेन
कलरफुलड्रेस में सजे धजे स्पेशल किड्स ने जब स्टेज पर सिंगिंग और डांसिंग की परफॉर्मेंस दी, तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। टैलेंट के आगे इन बच्चों की शारीरिक अक्षमता ने घुटने टेक दिए और इन्होंने स्टेज से ऑडियंस पर अपना खूब जादू चलाया। बिना गाना सुने भी म्यूजिक की हर बीट पर थिरकते कदम, ग्रुप डांस में एक दूसरे की ताल से ताल मिलाते बच्चों ने जोरदार प्रस्तुतियां दीं। मौका था वृंदावन हॉल में जेसीआई संस्कार की ओर से आयोजित स्पेशल किड्स टैलेंट शो का। इसमें शहर के स्पेशल किड्स ने हिस्सा लिया। फिल्मों गानों से लेकर देशभक्ति और फोक म्यूजिक पर इन्होंने अपनी कला दिखाई।
talent show