सिटी रिपोर्टर रायपुर
सिटी रिपोर्टर रायपुर
छत्तीसगढ़पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर साइंस कॉलेज में भाषण, पोस्टर और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंडल के सदस्य सचिव देवेंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स को ओजोन परत की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत का छेद लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण वातावरण लगातार गर्म हो रहा है और अल्ट्रावायलेट किरणें पृथ्वी पर ज्यादा हानिकारक रूप से पहुंच रही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने कहा कि हमें अपने जीवनशैली में परिवर्तन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ यूज करें। ये सामूहिक संकल्प से ही संभव होगा।
ओजाेन परत की सुरक्षा की लें शपथ