रायपुर। अब किसी भी यात्री को ई-टिकट लेने के लिए अपना आधार नंबर देना होगा। भारतीय रेलवे ने ई-टिकट से सफर करने वालों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करे या फिर एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप पर भी मान्यता दे दी है।
रेलवे बोर्ड की एक कमेटी ने यात्रियों से आधार नंबर मांगने पर अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से ई-टिकट लेने वाले फॉरमेट में आधार नंबर को शामिल कर लिया गया है। हालांकि अभी आधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है, लेकिन इसे कुछ महीने बाद ही अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे अफसरों के मुताबिक रेलवे ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आधार नंबर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में ई-टिकट लेने वाले यात्रियों से आधार नंबर मांगा जा रहा है। रेलवे की संस्था क्रिस ने ई-टिकट के लिए नया फॉरमेट जारी कर दिया है।
रेलवे तैयार करेगा डेटाबेस
रेलवे द्वारा आधार नंबर को अनिवार्य करने के कई कारण हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों का डेटाबेस तैयार करना है। आधार नंबर से रेल मंत्रालय एक डेटाबेस तैयार करेगा। यात्रियों की पूरी जानकारी रेलवे के पास रहेगी। विभिन्न योजनाओं को तैयार करने में इस डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा दृष्टिकोण से भी यात्रियों से आधार नंबर मांगा जा रहा है। इसके अलावा ई-टिकट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में होने वाली गड़बड़ी व फर्जीवाड़े से बचने के लिए भी आधार नंबर मददगार साबित हो सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें टिकट पर भी दिखेगा आधार नंबर