पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट बार चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। चुनावी मैदान में अब 115 उम्मीदवारों के बीच 25 सदस्यीय बार के लिए मुकाबला होगा। उम्मीद के विपरीत रायपुर से एक भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिए।
रायपुर में बार चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। 117 में से दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। इनमें जांजगीर चांपा से बालकृष्ण मिश्रा और सक्ती से लीलाधर सिंह चंद्रा ने शामिल हैं। पूरे प्रदेशभर से अब चुनाव के लिए 115 दावेदार हैं। रायपुर से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उम्मीद थी कि रायपुर से कुछ लोगों को नाम वापस लेने के लिए सहमत कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसका खामियाजा रायपुर को भुगतना पड़ सकता है। ज्यादा दावेदार होने से प्रत्याशी एक-दूसरे का वोट काटेंगे। इससे बार में रायपुर के सदस्यों की संख्या कम हो सकती है। पिछले चुनाव में रायपुर से सात लोग चुनकर पहुंचे थे। इस बार भी छह से सात पद रायपुर की झोली में आने के कयास हैं। अधिवक्ता कोषराम साहू ने कहा कि मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। किसी को 625 वोट मिलते हैं तो उसकी जीत तय मानी जा सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.