पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Airport Advisory Committee Meeting Held Today

एयरपोर्ट में पार्किंग टाइम में राहत और एयरोब्रिज पर फैसला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. एयरपोर्ट जाने वालों की मुश्किलें अब कुछ कम हो सकती हैं। एयरपोर्ट में पार्किंग का समय पांच से दस मिनट करने, एयरोब्रिज और भोपाल फ्लाइट शुरू करने समेत कई मुद्दों पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे होने वाली एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में गरमागरम चर्चा होने के आसार हैं। बैठक की अध्यक्षता रायपुर के सांसद रमेश बैस करेंगे। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने लगातार इन समस्याओं पर कई खबरें प्रकाशित की हैं। इसके बाद ही समिति की बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा करने का फैसला लिया गया है।

एयरपोर्ट में पार्किंग का समय पांच से दस मिनट कराने के लिए शहर के कई नामी संगठनों ने केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी। केंद्र के अफसरों ने इस मामले में रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों से जानकारी भी मांगी थी। सलाहकार समिति पार्किंग का समय बढ़ाने की सिफारिश करती है, तो इसे नए ठेके में या वर्तमान ठेके के नियमों में संशोधन कर लागू किया जा सकता है।
गौरतलब है, एयरपोर्ट में पार्किंग टाइम महज पांच मिनट करने का फैसला भी इसी समिति ने लिया था, जिसे बाद में एयरपोर्ट अथारिटी ने लागू कर दिया था।