रायपुर. आंबेडकर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुनील गुप्ता पर इलेक्ट्रिशियन ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित इलेक्ट्रिशियन ने डाक्टर के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति विशेष थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
राधेलाल कंवर आंबेडकर अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन है। पिछले शुक्रवार को उसने ट्रामा सेंटर में बिजली का बोर्ड लगाया। राधे के अनुसार उसने स्टेशनरी प्रभारी दिनेश द्वारा दिया हुआ बोर्ड लगाया। डॉ. गुप्ता ट्रामा सेंटर में आए और बिना कुछ कहे उसे चार-पांच थप्पड़ मार दिया।
उसे डाक्टर ने चांटा क्यों मारा वह समझ नहीं सका। राधे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से सलाह मशविरा कर थाने में शिकायत की। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कबाड़ चोरी करते हुए राधे के साथी रामदेव को गार्डो ने पकड़ा। मौदहापारा थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। उसी खीज को उतारने के लिए उसने शिकायत की है।