पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • AN Upadhyaya President's Medal For Distinguished Service, 10 Honor

एएन उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 10 को सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. गृह विभाग के सचिव व ओएसडी एएन उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इसके अलावा दस पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन अधिकारी-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई। सीनियर आईपीएस उपाध्याय को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इसके अलावा डीएसपी उत्तम कुमार चंद्रवंशी, कंपनी कमांडर जय प्रताप सिंह परिहार, कंपनी कमांडर तरसियुस बड़ा, सब इंस्पेक्टर सनत कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर चैतराम एक्का, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह भदोरिया, श्रीमती सागर कडियाम, कांस्टेबल घुरन देव यादव, बैसाखू राम ध्रुवे व स्टेनो रामप्रसाद सिंह को पुलिस पदक दिया जाएगा।