रायपुर. शहर की ऐश्वर्या राज भाकुनी के सिंगिंग वीडियोज इंटरनेट पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐश्वर्या ने अब तक अपने तीन सिंगिंग वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए हैं, जिसमें आई हैव लाइट.., बेबी आई वॉन्ट यू.. और व्हेन आई एम अलोन.. शामिल हैं। इन तीनों इंग्लिश सांग्स को उन्होंने खुद कंपोज किया है। 10 दिन पहले अपलोड उनके न्यू सॉन्ग बेबी आई वांन्ट यू.. को अब तक तीन हजार लाइक मिल चुके हैं। कुछ समय पहले इसी तरह अपने सिंगिंग वीडियोज के जरिये देहरादून की श्रद्धा शर्मा ने सुर्खियां बटोरीं थीं।
बनना है पॉप सिंगर
ऐश्वर्या कहती हैं, मैं मॉडल कम पॉप सिंगर बनना चाहती हूं। शायरी का शौक है। गाने लिखे और वीडियोज अपलोड किए। मेरे सॉन्ग रीयल लाइफ से इंस्पायर हैं। जैसा देखती और महसूस करती ह्रूं, वैसा लिखती हूं। चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टूडेंट ऐश्वर्या बताती हैं कि, पैरेन्ट्स चाहते हैं कि मैं इंजीनियर बनूं, उनकी यह विश पूरी करने के बाद बॉलीवुड में पॉप सिंगर बनने किस्मत आजमाऊंगी।