(कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।)
रायपुर। संस्कारों और शिक्षा की
खूबसूरत अभिव्यक्ति स्टूडेंट्स ने पेश की। मौका था एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अभिव्यक्ति 2014 का। कार्यक्रम में बच्चों की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान बच्चों के बीच आकर योग गुरु बाबा रामदेव को भी अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने कहा, हम जिस स्कूल में पढ़े वहां दो कमरे थे। दिन में वहां चमगादड़ और रात में एक कुतिया घुस आती थी। जैसे-तैसे पेड़ के नीचे पढ़ते थे। आपके पास भले ही संसाधन न हो आपकी मेहनत आपको कामयाबी दिलाती है। मैं जब छोटा था, तब बहुत मोटा था। पेट बड़ा था तो लोग मुझे पेटल-पेटल कहकर चिढ़ाते थे। आज उसी पेट के कपालभाती ने योग की धूम मचा रखी है। आप सभी को ये बताने का मतलब है कि हम विल पावर से सब कुछ कर सकते हैं। अगर हम ठान लें कि कुछ पाना है तो फिर वो चीज हमें मिलती ही है। जिद करो और दुनिया जीत लो आज कल तो ये जुमला बड़ा हिट है। जीवन में कुछ करना है तो तीन बातों का ख्याल रखना होता है। पहला प्रतिभा, हर इंसान में प्रतिभा होती है इसका इस्तेमाल करो। पुरुषार्थ यानि हार्डवर्क भी बेहद जरूरी है और पराक्रम यानि साहस किसी मुश्किल से हमें डरना नहीं चाहिए बस उसका सामना करना चाहिए।
शंघाई डांस, ट्राइबल डांस जैसे कार्यक्रमों ने समा बांधा
आयोजन के दौरान शंघाई डांस, ट्राइबल डांस जैसे कार्यक्रमों ने समा बांधा। स्टूडेंट्स द्वारा ट्रेडिशनल ड्रेसअप में पेश किया गया क्लासिकल डांस लोगों ने खूब एंजॉय किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
अमित शाह ने हिस्सा लिया। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मुंबई पुलिस के कमिश्नर रहे सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम डॉ रमन सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने सबका हौसला बढ़ाया और मोटिवेशनल स्पीच से करियर में ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सुरेश गोयल और प्रिंसिपल कल्पना चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। अभिव्यक्ति नाम के इस कार्यक्रम में लाइफ स्किल एग्जिबिशन, मास ड्रिल डिस्पले का आयोजन सभी ने पसंद किया। नव सृजन कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने कई प्रस्तुतियों से अपना हुनर दिखाया।
लड़कियों के लिए ‘आईबीसी 24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’
कार्यक्रम के दौरान सुरेश गोयल ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 12वीं में टॉप करने वाली स्कूली छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप शुरू करने की घोषणा भी की। प्रदेश के हर जिले में टॉप करने वाली एक छात्रा को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ के 27 अरैर मध्यप्रदेश के 51 जिले, यानी कुल 78 जिलों की 78 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्टेट टॉपर गर्ल को 1 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कॉलरशिप 2014-15 सत्र से ही शुरू की जाएगी।
आगे की स्लाइड में देखें अभिव्यक्ति 2014 की तस्वीरें