पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मी बनकर पासवर्ड पूछा और 55 हजार निकाल लिए

बैंककर्मी बनकर पासवर्ड पूछा और 55 हजार निकाल लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । बैंककर्मी बनकर राजधानी में एटीएम फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। शांति नगर सिंचाई कालोनी में रहने वाले 54 वर्षीय राजु मुदलियार के खाते से फर्जी बैंककर्मी ने 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर 12 बजे 54 वर्षीय राजू मुदलियार के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को एसबीआई भोपाल शाखा में कार्यरत कर्मचारी बताया। उसने मुदलियार से कहा कि उनका खाता और एटीएम बंद हो गया है। उसे चालू करने के लिए खाता और एटीएम नंबर बताने को कहा। उसके झांसे में आकर पीड़ित व्यक्ति ने पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 50 हजार निकलने का मैसेज आया तब उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत की। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामला पंजीबद्ध‌ कर जांच शुरू कर दी गई है।