रायपुर. जंगलों में बढ़ती इंसानी गतिविधियों के चलते जंगली जानवर अक्सर बस्तियों में घुस आते हैं। इसी के चलते सोमवार को एक मादा भालू कांकेर से सटी गोविंदपुर बस्ती में घुस आई। सूचना पाकर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा लेकिन वन कर्मियों ने भालू से छेड़छाड़ करने की बजाय अंधेरा होने का इंतजार करना ठीक समझा। वे निगरानी जरूर करते रहे। इस दौरान भालू और उसके बच्चे को देखने के लिए बच्चों के साथ साथ ग्रामीणो की भी भीड़ लग गई। अंधेरा होने पर मादा भालू बच्चे के साथ पेड़ से उतरी और जंगल की ओर चली गई।
आगे की स्लाइड्स में देखिए घटना स्थल की तस्वीरें।