रायपुर. समता कालोनी के स्टील कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के खाते से ठगों ने 17 लाख निकाल लिए। यूनियन बैंक में उनका खाता है। ठगों ने तीन दिन पहले उनके नाम से चेक बुक जारी करवाई। मंगलवार को उसी चेक बुक से 9 और 8 लाख के दो चेक काटकर जमा किए और पैसे निकालकर फरार हो गए।
एक माह पहले सेंट्रल बैंक के खातेदार के खाते से इसी तरह 5 लाख निकाले गए थे। पुलिस को आशंका है कि यह पेशेवर गिरोह का काम है।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...