पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहरीले सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिर्रा-चांपा. मिट्टी खिलाकर सांप डसने पर इलाज करने के चक्कर में एक और जान चली गई। सड़क पारा सिलादेही के कृपाराम साहू पिता बिसाहू राम साहू को सांप डसने के बाद इलाज के लिए पहले बिर्रा ले गए वहां ठीक नहीं होने पर चांपा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
कृपाराम साहू पिता बिसाहू राम साहू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया। जहां उसे जहरीले सांप ने डस लिया उसे झाड़फूंक कराने के लिए बिरितिया बाबा कैथा ले गए वहां ठीक होने का आश्वासन दिया गया। उसे वापस घर ला रहे तभी बीच रास्ते में फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए चांपा अस्पताल लाया गया तब तक जहर का असर हो गया था।