पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने राजधानी में 27 पार्षदों के टि‍कट काटे, नए चेहरों पर खेला दांव

भाजपा ने राजधानी में 27 पार्षदों के टि‍कट काटे, नए चेहरों पर खेला दांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। भाजपा ने इस बार शहर के 70 वार्ड में केवल छह सिटिंग पार्षद को ही टिकट दिया है। इसमें प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मीनल छगन चौबे, सूर्यकांत राठौर, पुरषोत्तम देवांगन, राधे बुंदेला और प्रेम बिरनानी को ही टिकट दिया गया है। महिला पार्षदों में केवल मीनल चौबे को ही रिपीट किया गया है। बाकी सभी महिला पार्षदों की टिकट कट गई है।
केवल तीन पार्षदों की पत्नियों को ही टिकट दिया गया है। इसमें सुनील बांद्रे की पत्नी शालिनी सुनील, सुनील चंद्राकर की पत्नी गायत्री चंद्राकर और खेमलाल साहू की पत्नी रेखा खेमलाल साहू को ही टिकट दिया गया है। फेकन वर्मा के पुत्र मनोज वर्मा को भी टिकट दिया गया है। शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार डेढ़ बजे तक लगभग चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद भाजपा ने शहर के 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की टिकट फाइनल कर दी।
सिटिंग महिला पार्षद में केवल मीनल छगन चौबे को ही टिकट दिया गया। बाकी सभी महिला पार्षदों की टिकट कट गई। भाजपा में टिकट सूची जारी करने पर भी बवाल हुआ। छगन मूंदड़ा ने कहा कि अब सुबह 9 बजे लिस्ट जारी की जाए। मगर शिवरतन शर्मा ने कहा कि पार्षदों के पास काम करने के लिए वक्त नहीं है। इसलिए देर रात डेढ़ बजे टिकट की लिस्ट टाइप की गई।

नेताओं में केवल प्रफुल्ल
भाजपा में निगम के प्रमुख नेताओं में से केवल उपनेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा को ही तात्यापारा वार्ड से टिकट मिली है। सभापति संजय श्रीवास्तव और नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी को टिकट नहीं मिली है। ये दोनों अभी महापौर के टिकट के दावेदारी कर रहे हैं। अगर दोनों को ही मेयर का टिकट नहीं मिलता है तो यह तय माना जा रहा है कि निगम के दोनों कद्दावर नेता इस बार निगम की राजनीति से गायब रहेंगे।
पार्षद पत्नियों को टिकट
बाबू जगजीवन राम वार्ड से तीन बार से पार्षद रहे सुनील बांद्रे की पत्नी शालिनी सुनील को टिकट मिली है। उसी तरह से टाटीबंध इलाके के शहीद भगतसिंह वार्ड से सुनील चंद्राकर पप्पू दाउ की पत्नी गायत्री सुनील चंद्रकार को टिकट दिया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड से खेमलाल साहू की पत्नी रेखा खेमलाल साहू को टिकट दिया गया। दूसरी तरफ शहीद चूड़ामणी वार्ड से दिलीप सारथी की पत्नी किरण सारथी की टिकट को काट दिया गया है। उनकी जगह भारती जैन को टिकट दिया गया है।
उत्तर के एक वार्ड में अड़ गए विधायक
उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी राजीव गांधी वार्ड के लिए अपने प्रत्याशी विटठल भाई पटेल के लिए अड़ गए। जबकि उस वार्ड से पिछले तीन बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर पहली पसंद थे। विधायक सुंदरानी की वजह से उन्हें बगल के वार्ड रमण मंदिर में शिफ्ट किया गया।
वार्ड उम्मीदवार
वीर सावरकर वार्ड- कुलेश्वर चंद्राकर
रामकृष्ण परमहंस वार्ड- राधा प्रीतम ठाकुर
संत कबीर दास वार्ड- कमलेश्वरी मनोज
यति यतन लाल वार्ड- कृष्ण साहू
बंजारी माता वार्ड- विक्रम सिंह
अवंति बाई लोधी वार्ड- दूजे खंडेलवाल
वीर शिवाजी वार्ड- वंदना इंगोले
कन्हैया लाल बाजारी वार्ड- नीता विनोद अग्रवाल
ठक्कर बापा वार्ड- बल्ला राम साहू
बाल गंगाधर तिलक वार्ड- पुरुषोत्तम देवांगन
दानवीर भामाशाह वार्ड- बुधराम टंडन
मनमोहन सिंह वार्ड- पंचू भारती
शहीद भगत सिंह वार्ड- सुनील चंद्राकर
ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड- मीना ठाकुर
स्वामी आत्मानंद वार्ड- सनत बैस
शहीद चूड़ामणि वार्ड - आशीष अग्रवाल
रामसागर पारा वार्ड- संध्या दिनेश शर्मा
सरदार पटेल वार्ड- रेखा खेमलाल साहू
संत राम दास वार्ड- कल्पना वर्मा
इंदिरा गांधी वार्ड- भावेश पिथालिया
रमन मंदिर वार्ड- सूर्यकांत राठौर
राजीव गांधी वार्ड- विट्ठल भाई पटेल
रानी लक्ष्मी बाई वार्ड- गोपाल सोनी
रविशंकर शुक्ल वार्ड- लता सुनील चौधरी
महात्मा गांधी वार्ड- रमेश मिर्घोनी
कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड- सुशीला धीवर
भीमराव आंबेडकर वार्ड- मोहम्मद अतीक
महर्षि वाल्मिकी वार्ड- शारदा पटेल
सुभाष चंद्र बोस वार्ड- नर्मदा वर्मा
कालीमाता वार्ड- प्रमोद साहू
शंकर नगर वार्ड- मनोज प्रजापति
वीर नारायण सिंह वार्ड- सोनू सलूजा
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- योगेंद्र वर्मा
गुरु गोविंद सिंग वार्ड- सहदेव महानंद
शहीद हेमुकालाणी वार्ड- भारती जैन
ह. अब्दुल हमीद वार्ड- रौशनी बिमला साहू
जवाहर नगर वार्ड- चंदेश शाह
तात्यापारा वार्ड- प्रफुल्ल विश्वकर्मा
सदर बाजार वार्ड- आशुतोष शर्मा
जगजीवन राम वार्ड- शालिनी सुनील बांद्रे
मौ. अब्दुल रऊफ वार्ड- राधेश्याम बुंदेला
सिविल लाइन वार्ड- योगी अग्रवाल
मदर टेरेसा वार्ड- कचरु साहू
गुरु घासीदास वार्ड- मिथिलेश ध्रुव
रानी दुर्गावती वार्ड- लीलाधर चंद्राकर
डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड- ममता तापाड़िया
अरविंद दीक्षित वार्ड- श्याम चावला
भगवती चरण वार्ड- अगस्ती सोनी
मोतीलाल नेहरू वार्ड- गायत्री नायक
शहीद पंकज विक्रम वार्ड- प्राची संदीप वर्मा
रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड- चित्ररेखा साहू
चंद्रशेखर आजाद वार्ड- यशोदा साहू
मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड- चक्रधर जगत
शहीद राजीव पांडे वार्ड- मनीष खड़भुजे
बिग्रेड उस्मान वार्ड- आशीष धनगर
विपिन बिहारी सूर वार्ड- मनोज वर्मा
विवेकानंद वार्ड - राजकुमारी व्यास
ब्राह्रणपारा वार्ड - आकाश दुबे
कंकालीपारा वार्ड - प्रेम बिरनानी
ठाकुर प्यारेलाल वार्ड - दिलीप यदु
लक्ष्मीनारायणदास वार्ड - सालिक सिंह ठाकुर
महामाया मंदिर वार्ड - किरण कुमार साहू
श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड - सदाराम साहू
लाखेनगर वार्ड - रमेश सिंह ठाकुर
सुधीर मुखर्जी वार्ड - नरेंद्र देवांगन
पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड - मुकेश शर्मा
डा. खूबचंद बघेल वार्ड - यादराम साहू
माधवराव सप्रे वार्ड - सुरेशपुरी गोस्वामी
पं. दीनदयाल वार्ड - मीनल चौबे
संत रविदास वार्ड - जीवनलाल ध्रुव
कांग्रेस ने भी तय कि‍ए 30 नाम
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर और बिलासपुर छोड़कर सभी नगरीय निकायों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा पूरी कर ली है। रायपुर में भी जिला चुनाव कमेटी ने 30 वार्डों में सिंगल नाम पर सहमति बना ली है। शेष 40 वार्डों में कहीं दो नाम है तो कहीं पर तीन नाम। जिला कमेटी ने इन नामों को प्रदेश चुनाव समिति को भेज दिया। इसी तरह बिलासपुर जिले की सूची भी जिला से क्लियर हो गई है। देर रात कांग्रेस भवन में रायपुर और बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों को लेकर मंथन जारी रहा। रात में 10 बजे कांग्रेस नेताओं की दोबारा बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने सिंगल नाम वालों को मंजूरी दे दी है। शेष नामों के लिए सभी नेताओं के बीच रायशुमारी चल रही है। जिन प्रत्याशियों के नाम सिंगल हैं, उनमें पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, सतनाम सिंह पनाग, सुमित दास, अनवर हुसैन, नागभूषण राव, सोमन ठाकुर और संदीप तिवारी के नाम हैं। इसके अलावा कुछ सिंगल नामों को भी बदलने की चर्चा है। कांग्रेस शनिवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।