पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराष्ट्र चुनाव : अमित शाह आज प्रदेश के मंत्रियों को देंगे जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मुंबई स्थित पार्टी दफ्तर में शाम 4 बजे प्रदेश के मंत्रियों तथा आला पदाधिकारियों के साथ महाराष्ट्र की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसमें नागपुर व विदर्भ पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूटने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को कठिन लक्ष्य देने का मन बनाया है।
शाह ने मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, प्रेमप्रकाश पांडेय, अजय चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम आदि को मुंबई बुलाया है। विदर्भ में 16 विधानसभा सीटें हैं जिन पर छत्तीसगढ़ का प्रभाव है। विदर्भ को लेकर आज नागपुर में प्रदेश के मंत्रियों व संगठन के पदाधिकारियों तथा महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी व पदाधिकारियों की बैठक हुई।

इसमें चुनाव के लिए एक टीम भी बनाई गई है जिसमें सीजी व महाराष्ट्र के नेता शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा संगठन द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी भी कल ले सकते हैं। प्रदेश पदाधिकारी 30 सितंबर को रायपुर में होने वाली बैठक को लेकर शाह को कुछ सुझाव दे सकते हैं।