पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bjp, Poonam Mahajan, Raipur, Chattisgarh

राहुल गांधी 6 महीने में 2 दिन करते हैं काम : पूनम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. भाजपा नेता स्व. प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन ने मंगलवार को गांधी परिवार पर जमकर तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि राहुल छह माह में दो दिन काम करते हैं। जबकि भाजयुमो कार्यकर्ता रोज काम करते हैं। कांग्रेस में राहुल जैसे लोग रहेंगे, तो हमारे लिए अच्छा ही है।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पूनम ने भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में भाजपा व कांग्रेस में अंतर बताते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद है। वहां एक गांधी कुर्सी पर बैठता है, वो उतरता है तो दूसरा और फिर तीसरा..। भाजपा में परंपरावाद है। यहां परंपराओं को लेकर चलते हैं। विदेश की सैर करने के बाद लौटे राहुल उत्तराखंड में केवल दो दिन रहे फिर चले गए। पूनम ने कहा कि यूपीए चला-चली की बेला में है और देश में भाजपा के कम्युनल होने का भ्रम फैला रही है।
पूनम ने अपनी पिता को याद करते हुए कहा कि वे चाहते थे कि हर युवा के हाथ में मोबाइल हो और वे एक-दूसरे से जुड़ें। राजनीति में आए। लेकिन युवा जब यूपीए के भष्ट्राचार और घोटालों को देखता है, तो राजनीति के प्रति उदासीन रहता है। पर जब वह छत्तीसगढ़, गुजरात व मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में विकास को देखता है तो वह राजनीति में आना चाहता है।
देश में 65 फीसदी लोग 40 साल से कम उम्र के हैं। देश युवा होता जा रहा है। फैसले युवाओं को साथ में लेकर लिए जा रहे हैं। वे इसलिए देशभर में घूम रही हैं कि युवाओं की सोच विचारों के सैंपल जमा करे कि वे क्या चाहते हैं। इसके आधार पर पार्टी काम करेगी। 18 साल पूरा कर चुके युवाओं को भाजपा पहले वोटर बनाएगी। इसलिए आज से पूरे देश में युवाओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान शुरू हो रहा है। पूनम भाजयुमो के सदस्यता अभियान का आगाज करने रायपुर पहुंची हैं।
पहले ही दिन 15 हजार युवा सदस्य बने भाजयुमो केसदस्यता अभियान के पहले दिन लगभग 15 हजार युवा भाजयुमो की झोली में आ गए। राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन ने उत्साहित होकर शहीद स्मारक में कहा कि ट्रेलर इतना अच्छा है तो 2013-14 के चुनावों की पिक्चर जरूर सुपरहिट होगी। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर हुए कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने भी युवाओं में जोश भरा।
अग्रवाल ने कहा स्व. प्रमोद महाजन की तरह उनकी पुत्री भी युवाओं को पार्टी से जोड़ने में तन्मयता से लगी हैं। दोनों नेताओं ने युवाओं से कांग्रेस के हथकंडों से सावधान रहने को कहा। आज प्रदेश के सभी 29 जिलों में भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू हो गया।
50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, मोर्चा प्रभारी विनोद कंडारी, संजय श्रीवास्तव, मीनल चौबे, सुनील सोनी, सुभाष तिवारी, अमरजीत छाबड़ा समेत कई नेता कार्यक्रम में शरीक हुए।