पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोनस अंक से 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेगा फायदा

बोनस अंक से 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेश में दसवीं-12वीं परीक्षा इस बार फरवरी में शुरू हो रही है। इसमें खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स सहित अन्य को उनकी योग्यता के आधार पर बोनस अंक मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग से ऐसे ही छात्रों की सूची मंगाई है, जो इसके हकदार हैं। इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है और सूची देने के लिए एक महीने की मोहलत दी गई है।
दसवीं-12वीं की परीक्षा में बोनस अंक देने का प्रावधान कुछ साल पहले शुरू हुआ। हर वर्ष बोनस अंक की वजह से कई खिलाडिय़ों, कैडेट्स सहित अन्य को लाभ मिलता है। पिछले साल हुई बोर्ड परीक्षाओं में दसवीं-12वीं में करीब ढ़ाई हजार परीक्षार्थियों का इसका लाभ मिला था। जबकि दर्जनों ऐसे छात्रों दसवीं-12वीं की परीक्षा में बोनस अंक देने का प्रावधान कुछ साल पहले शुरू हुआ। हर वर्ष बोनस अंक की वजह से कई खिलाड़ियों सहित अन्य को लाभ मिलता है।
पिछले साल परीक्षाओं में करीब ढ़ाई हजार परीक्षार्थियों को लाभ मिला था। जबकि दर्जनों की संख्या में ऐसे भी छात्र थे जिनके पास पात्रता थी लेकिन बोनस अंक का लाभ नहीं मिला। इसकी मुख्य वजह स्कूल शिक्षा विभाग की सूची में उनका नाम नहीं होना बताया गया। इसे लेकर माशिमं ने इस बार जल्द ही सूची की मांग की है।