पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस ऑपरेटर 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज बस ऑपरेटरों ने 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। बस ऑपरेटरों के मुताबिक वे आठ सूत्री मांगों को लेकर राज्य शासन व परिवहन विभाग के अफसरों से लगातार चर्चा कर रहे हैं।
परिवहन मंत्री राजेश मूणत ने डेढ़ माह पहले आश्वासन दिया था कि 15 से 20 दिन में मांगें पूरी हो जाएंगी। इस पर बस ऑपरेटरों ने 30 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। अब मई भी आधा बीत चुका है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के महासचिव हाजी शफीक रजा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर बस मालिकों की बैठक में २५ मई से बेमियादी हड़ताल का फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि, प्रदेश के बस मालिक काले शीशे व रंगीन फिल्में नहीं उतारने पर चालानी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा वे डीजल की कीमत बढ़ने के अनुपात में किराया बढ़ाने, स्लीपर कोच पर दो सीट के बराबर टैक्स वसूलने की तैयारी, बसों के मार्ग व आने-जाने के समय, दो बसों के मध्य अंतराल तय करने, व्हील बेस के हिसाब से बैठक क्षमता का निर्धारण, बिना परमिट के चल रहे तीन व चार पहिया वाहनों का संचालन शहर में ही करने की मांग हैं।