पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. छत्तीसगढ़ में सिमी और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले पत्रों और कूरियर के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रतिबंध एक साल के लिए प्रभावी होगा। आईबी ने आगाह किया था कि आतंकी संगठन नेटवर्क को बढ़ाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अब कूरियर और पत्रों का सहारा ले रहे हैं।
आईबी के अलर्ट के बाद राज्य के खुफिया विभाग ने छापेमारी कर कुछ ऐसे पत्र बरामद भी किए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रतिबंध का फैसला हुआ। प्रदेशभर के पुलिस अधीक्षकों और डाक विभाग के पोस्ट मास्टरों को इन दो देशों से आने वाली ऐसी सामग्रियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों से कहा गया है कि वे नक्सलियों से जुड़े संदिग्ध पत्रों की भी निगरानी रखें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.