पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Champion League Northarn Night Win Match

पहला मैच नॉर्दर्न ने किया अपने नाम, 7 विकेट से दी सदर्न एक्सप्रेस को मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 के क्वालिफायर मुकाबलों के पहले मैच में न्यूजीलैंड की नॉर्दर्न नाइट्स ने श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस को 7 विकेट से हराया। बारिश के कारण मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। मैच के दौरान देशी-विदेशी चीयर गर्ल्स ने हर चौके-छक्के पर खूब मस्ती की। चीयर गर्ल्स के साथ क्रिकेट फैंस का उत्साह भी देखते ही बनता था। सभी दर्शकों ने जमकर हुटिंग की मैच का आनंद लिया।
बारिश के कारण कम किए गए 10 ओवर, सदर्न 7 विकेट से हारा : केन विलियम्सन का अर्धशतक, गुनातिलाका ने बनाए 39 रन
विजेता टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 52 रन बनाए। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। जवाब में नाइट्स ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न नाइट्स के लिए ओपनर केन विलियम्सन (52) और एंटन डेवकिच ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 41 रन जोड़े। डेवकिच (14 रन) को महारुफ ने परेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उतरे डेनियल फ्लिन (14 रन) ने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए चार ओवर में 33 रन जोड़कर टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया। टीम को जब जीत के लिए केवल सात रन चाहिए थे, विलियम्सन को महारुफ ने बोल्ड कर दिया। नॉर्दर्न की ओर से डेनियल हैरिस (10) और स्कॉट स्टाइरिस (4) नाबाद रहे। हैरिस ने संचिता की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
सदर्न एक्सप्रेस ओर से परवेज महारुफ ने दो विकेट लिए
इससे पहले कीवी टीम के कप्तान ने बारिश के बाद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सदर्न के ओपनर बल्लेबाल कुशल परेरा (37 रन, 20 गेंद, 7 चौके) और धनुष्का गुनातिलाका (39 रन, 26 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों में 55 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। मैच के 8वें ओवर में धनुष्का गुनातिलाका ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन डेवकिच के ओवर में दो छक्के सहित 18 रन बटोरे। यह पारी का सबसे महंगा ओवर रहा। सदर्न एक्सप्रेस की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे। एक समय लग रहा था कि टीम का स्कोर 100 के ऊपर जाएगा लेकिन अगले दो ओवर में टीम केवल 10 रन बना सकी और चार विकेट भी खो दिए। मैच के 9वें ओवर में बाउल्ट ने गुनातिलाका और कप्तान जेहान मुबारक (1 रन) को आउट किया और ओवर में केवल 4 रन दिए। मैच के आखिरी ओवर में टिम साउदी ने छह रन दिए और सदर्न एक्सप्रेस के दो विकेट गिरे। सदर्न एक्सप्रेस ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। नॉर्दर्न की ओर से बाउल्ट ने दो जबकि साउदी और स्टाइरिस ने एक-एक विकेट लिए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए मैच के दौरान की तस्वीरें