पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी कांड का आक्रोश, कांग्रेसियों ने कुछ यूं किया प्रदर्शन, पुलिस के छूटे पसीने

नसबंदी कांड का आक्रोश, कांग्रेसियों ने कुछ यूं किया प्रदर्शन, पुलिस के छूटे पसीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( नसबंदी कांड के विरोध में पीएम निवास के बाहर भाजपा सरकार का विरोध करते लोग । )
 
दिल्‍ली /रायपुर। छत्तीसगढ़ में नसबंदी शिविर और जहरीली दवाइयों से मौतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया। अजीत जोगी, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली। दिल्‍ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । बुधवार को कांग्रेस नेता धान खरीदी और नक्सलवाद के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर धरना और संसद मार्च करेंगे।
 
प्रमुख मांगें
 
  • सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा,  नसबंदी कांड की एसआईटी जांच
  • पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा और नौकरी।
  • 4.  अब तक हुए स्वास्थ्य घोटालों की सीबीआई जांच की जाए।
आगे की स्‍लाइड में देखें प्रदर्शन की तस्‍वीरें 
 
सभी तस्‍वीरें - भूपिंदर सिंह