पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chhattisgarh Housing Board Colony Watchman Murdered

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड निर्माणाधीन कालोनी के चौकीदार की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राजधानी से लगे पिरदा गांव में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी के चौकीदार की गुरुवार की सुबह परिसर में लाश मिली। पुलिस का अनुमान है कि उसके सिर पर धारदार वजनी चीज से वार किया गया। पुलिस ने बताया कि लाभांडी के आगे पिरदा गांव में हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कालोनी में सतना का रईस खान (40) चौकीदार था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ वहीं रहता भी था। बुधवार की रात वह गश्त में निकला। सुबह 6 बजे पत्नी ने लाश देखी।

उसने पुलिस को बताया कि रात एक बजे उसने पति की सीटी की आवाज भी सुनी थी। फिलहाल पुलिस को भवन निर्माण सामग्री के चोरों पर शक है।