पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड के विजेताओं को कल अनुपम खेर करेंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड के विजेताओं को कल अनुपम खेर करेंगे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। दैनिक भास्कर के छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड के विजेताओं को गुरुवार 11 दिसंबर को अभिनेता अनुपम खेर सम्मानित करेंगे। वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में अवॉर्ड फंक्शन शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। अवॉर्ड आठ कैटेगरी में दिया जाना है। हर कैटेगरी में पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया था। चयनित प्रतिभागियों के लिए 65 हजार से ज्यादा लोगों ने एसएमएस किए। एसएमएस और जजेस की कमेटी के संयुक्त निर्णय से अलग-अलग कैटेगरी के विजेता चुने गए।
विजेताओं का फैसला करने के लिए जूरी ने पहले पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन किया था। इन प्रतिभागियों के लिए 24 से 30 नवंबर तक एसएमएस के जरिए जनता ने अपनी राय जाहिर की। एक दिसंबर को एसएमएस के जरिए हासिल हुई राय के साथ जूरी ने एक बार फिर चयनित प्रतिभागियों के काम का आकलन जनता की राय को सामने रखकर किया। लंबी चर्चा और तर्कों के बाद जूरी ने अवॉर्ड के लिए समाजसेवा, पर्यावरण, कला साहित्य, खेल, शिक्षा, वुमन अचीवर, यूथ अचीवर और स्वास्थ्य की कैटेगरी के विजेता चुने।