पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Minister Jairam Also Credited With The Congress

केंद्रीय मंत्री जयराम ने मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस को भी दिया श्रेय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने छत्तीसगढ़ में केंद्र व्दारा स्वीकृत कार्यो के लिए अब मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल को भी श्रेय दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि सीएम और पटेल के कहने पर छत्तीसगढ़ में 48 हजार इंदिरा आवास स्वीकृत किए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रमेश ने एकतरफा राज्य सरकार को श्रेय दिया था तो राज्य के कांग्रेस नेता नाराज हो गए थे और उन्होंने रायपुर प्रवास पर आए रमेश का बहिष्कार कर दिया था। उनके स्वागत के लिए भी कोई कांग्रेस नेता एयरपोर्ट नहीं गया था।लिहाजा इस बार रमेश की चिट्ठी ने राजनीतिक विवाद खड़ा नहीं होने दिया। पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के हित में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
इसमें छत्तीसगढ़ के लिए इंदिरा आवास योजनाओं के मापदंड को शिथिल किया गया। इनकी संख्या 41511 से बढ़ाकर 48004 की गई है। इसी तरह केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दो में 2245 किमी की स्वीकृति छत्तीसगढ़ को दी है। महिला स्वसहायता समूहों को बैंकों से वार्षिक 7 प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख रुपए तक ऋण दिए जाएंगे। प्रदेश के नक्सल प्रभावित 11 जिलों में इसका लाभ मिलेगा।