पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Children Have Resolved Not To Use Polythene

बच्चों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. नो पॉलीथिन अभियान से रोज नए स्कूल और लोग जुड़ रहे हैं। गुुरुवार को पंद्रह सौ और स्कूली बच्चों के रूटीन में यह अभियान शामिल हो गया है। मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय में पढ़ने वाले ये बच्चे अब खुद तो पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगे, अपने घरवालों और पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
दैनिक भास्कर के नो पॉलीथीन अभियान को स्कूलों में जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। प्रतिदिन अभियान से जुड़ने के लिए स्कूल सामने आ रहे हैं। गुरुवार को रावाभांठा स्थित मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय में भास्कर का यह कैंपेन पहुंचा। कैंपेन से जुड़ने और पॉलीथिन के खिलाफ लड़ाई लड़ने में स्कूल किस तरह उत्साहित हैं, इसका अंदाजा वहां पहुंचने पर लगा। करीब 1500 छात्र उत्साह के साथ कैंपेन से जुड़े।
स्कूल के प्राचार्य हरीश प्रसाद जोशी ने स्वच्छ रायपुर, स्वस्थ रायपुर को लेकर बच्चों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन के संबंध में जागरूकता के लिए स्कूल में भी कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
बच्चों ने कहा कि उन्होंने अखबार में इस कैंपेन के बारे में पढ़ा है। अब वे भी पॉलीथिन कैरी बैग को अपनी दिनचर्या से बाहर करेंगे। घर का सामान लाने के क्रम में खुद से थैले जाएंगे। दुकानदार से भी कहेंगे कि पॉलीथिन की जरूरत नहीं।
फूल बाजार से पॉलीथिन जब्त
वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले गुरुवार को निगम के राजस्व विभाग ने शारदा चौक से नवीन बाजार तक फैले फूल मार्केट पर दबिश दी। राजस्व अधिकारी अरुण दुबे ने बताया कि जांच में 7 बोरे पॉलीथिन जब्त की गई।
कुल 150 दुकानों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से वेलेंटाइन डे के पहले फूल दुकानों की जांच हुई। इसके अलावा उस इलाके की अन्य दुकानों पर भी जांच की गई। जांच में लगभग 7 बोरा पॉलीथिन जब्त की। मेडिकल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट, मिठाई दुकान, टेलर शाप सहित अन्य दुकानों की भी जांच की गई।
रायपुर से शुरू मुहिम नागपुर पहुंचेगी
दैनिक भास्कर का नो पॉलीथिन कैंपेन छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी पहुंचने जा रहा है। नागपुर वर्धमान नगर निवासी हेमा गिरीश मेहता ने कहा कि भास्कर का यह कैंपेन अच्छा है। वे अपने आसपास के क्षेत्र में यह कैंपेन चलाएंगी।
मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय में नो पॉलीथीन कैंपेन के दौरान भास्कर की टीम से उन्होंने कहा कि गुजराती ब्रम्ह समाज महिला मंडल की पूर्व सचिव हैं। 22 फरवरी को महिला मंडल के कार्यक्रम में सभी को नो पॉलीथिन की शपथ दिलाएंगी।