पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौबे के क्षेत्र में सीएम बोलेंगे हमला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. मिशन 2013 के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़ा शो करेंगे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे के क्षेत्र साजा समेत कांग्रेस के चार प्रमुख विधायकों के क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक संदेश भी देंगे।
मंगलवार की सुबह 11 बजे राजनांदगांव के पास तेलई ग्राम से विकास यात्रा शुरू होगी। उसके बाद मुख्यमंत्री खैरागढ़, छुईखदान, गंडई और लोहारा में सभा लेते हुए अपने गृहनगर कवर्धा पहुंचेंगे। कवर्धा में रोड शो करने के बाद वे दूसरे दिन पौंड़ी, पाण्डातराई होते हुए पंडरिया पहुंचेंगे। यह कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर का क्षेत्र है। वहां सभा लेने के बाद वे कुंडा, दामापुर होते हुए नवागढ़ जाएंगे। वहां से वे बेमेतरा जाकर सभा लेंगे।
दूसरे चरण के तीसरे दिन वे नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे एरिया में प्रवेश करेंगे। वहां भाजपा पहली जीत की तलाश में है। वहां से धमधा और अहिवारा, जामुल, भिलाई तीन, कुम्हारी होते हुए पाटन में सभा लेंगे। 17 मई को डोंगरगाांव, छुरिया, लालबहादुरनगर, डोंगरगढ़, में सभा लेंगे। 17 को राजनांदगांव में रोड शो के बाद 18 मई को वे मोदी के साथ आमसभा लेंगे।