रायपुर. क्रॉनिक मायलोएड ल्युकिमिया से पीड़ित मरीजों के लिए 'इमाटिनिव' प्रभावी दवा है। इस दवा के महंगे होने से अधिकांश मरीज इसे ले नहीं पाते हैं। छत्तीसगढ़ में अब यह दवा गरीब मरीजों को निशुल्क मिल सकेगी।
मैक्स फाउंडेशन ने रायपुर के संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल को इस दवा को निशुल्क गरीब मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत किया है। इससे सीएमएल के मरीज लाभान्वित हो सकेंगे। डॉ. गोयल ने बताया कि 2001 के पहले इस बीमारी के लिए कोई असरकारक दवा नहीं थी। 'इमाटिनिव' असामान्य क्रोमोसोम पर सीधे असर करती है आैर दवा लेते रहने से बीमारी नियंत्रण में रहती है। इस दवा के लेने से पांच साल सर्वाइवल रेट 90 फीसदी से अधिक है। मैक्स फाउंडेशन के जरिए संजीवनी हॉस्पिटल में नावार्टिज की ग्लेबिक दी जाएगी, जिसका एक माह का खर्च 1.23 लाख रुपए आता है, यह दवा गरीब मरीजों को निशुल्क मिल सकेगी।