पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS : स्टेडियम में नहीं मिली सीट तो दर्शकों ने कर दी पुलिस वाले की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. मंगलवार को परसदा स्टेडियम में आखिरी मैच में जहां दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया वहीं कुछ दर्शकों ने हंगामा भी किया। इस बीच दर्शकों और पुलिस जवानों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। आज मंगलवार को चैंपियन लीग टी-20 का रायपुर में आखिरी मैच था। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में नार्दर्न नाइट्स और ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेंस के बीच हुआ। मुख्य दौर के मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल से लोगों को झूमने का मौका दिया। लेकिन इसी बीच पुलिस और दर्शकों के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई। स्टेडियम में सीट को लेकर पुलिस और दर्शकों के बीच भिड़ंत हुई।

मैच में एडन ब्लिजार्ड के तूफानी अर्धशतक के बाद बेन हिलफेनहास के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से होबार्ट हर्रिकेंस ने चैम्पियंस लीग टी-20 के ग्रुप-बी मैच में नॉर्दर्न नाइट्स डिस्ट्रिक्ट को 86 रन से हरा दिया। इसी के साथ रायपुर में लगातार चार मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पुलिस और दर्शकों के भिड़ंत की और तस्वीरें...
PICS: SHARDA TRIPATHI