पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ में ऐसे काम हुए, जिनसे हम पर गर्व कर रही है पूरी दुनिया : सीएम

छत्तीसगढ़ में ऐसे काम हुए, जिनसे हम पर गर्व कर रही है पूरी दुनिया : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( एक बुजुर्ग महिला को मंच पर बुलाया गया उनके सम्मान में अनुपम खेर खुद कुर्सी से उठ गए।)
रायपुर। दैनिक भास्कर के छत्तीसगढ़ प्राइड अवार्ड समारोह में मौजूद सभी लोगों ने महसूस किया कि अपने शहर, राज्य और देश को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए एकजुट होना होगा। ऐसे काम करने होंगे, जिससे पूरा राज्य गैरवान्वित हो सके। समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसे काम हुए हैं, जिनसे पूरी दुनिया को हम पर गर्व है। प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि सभी को अब ऐसे काम करने ही चाहिए जिससे लोगों में उनके प्रति गर्व का एहसास हो।
शिक्षा के क्षेत्र में जब अवार्ड देने के लिए नॉमिनेट पांच लोगों को बुलाया गया तो उनमें एक बुजुर्ग महिला निर्मला गुप्ता भी शामिल थीं। उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। वे अपने परिवारवालों के साथ समारोह में पहुंची थी। जैसे ही उन्हें मंच पर बुलाया गया उनके सम्मान में अनुपम खेर खुद कुर्सी से उठ गए। उन्होंने अपनी कुर्सी पर उन्हें बिठाया। इतना ही नहीं उनका सम्मान होने के बाद वे उन्हें मंच के नीचे छोड़ने भी आए।

इस दौरान समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में रहने वाले लोगों को गर्व होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ देश में ही नहीं विदेशों का भी एक मात्र राज्य है जहां 65 लाख परिवारों को एक रुपए किलो में चावल दिया जाता है। देशभर में केवल छत्तीसगढ़ में ही ऐसा संभव हुआ है कि कोई रेलवे योजना का संचालन पीपीपी मॉडल में हो रहा है। सरकार ने अब तक 2500 बच्चों को दिल की गंभीर बीमारी से निजात दिलाई है। राज्य के जिस भी कोने में ऐसे बच्चे जो दिल की बीमारी से ग्रसित हैं उन पर डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। क्योंकि बच्चों का भविष्य सुधरेगा, बच्चे खुशहाल रहेंगे तो राज्य कामयाबी के नए सोपान गढ़ता रहेगा।
समाज महसूस करेगा गर्व
भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के अलावा दैनिक भास्कर अपने पाठकों के साथ ऐसे कार्यों में जुटा हुआ है, ताकि पूरे समाज को गर्व का एहसास हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों को लेकर की जा रही पहल समाज को गर्व का एहसास करा रही है।
आगे की स्‍लाइड में देख्‍ों मंच पर हर कैटेगरी के सभी पांच-पांच श्रेष्ठ प्रतिभागी