पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. उत्तर से आने वाली ठंडी हवा ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया है और वहां शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम हो गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर दो दिन और चलने के आसार जताए हैं। उत्तरी हवा के असर से ही राजधानी समेत रायपुर संभाग के अधिकांश हिस्से में ठंड बढ़ गई है।
जनवरी के अंत में अंबिकापुर एक बार फिर कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है। यहां पारा करीब 8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। पेंड्रारोड और दुर्ग में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे है। राज्य का पूरा हिस्सा आया शीतलहर की चपेट में: राज्य का यह पूरा हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। इधर, राजधानी रायपुर में पारा कल के मुकाबले दो डिग्री तक गिर गया है। सोमवार को पारा लगभग 15 डिग्री पर था। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
दिन का तापमान भी थोड़ा कम हुआ है। इसी वजह से सुबह से शाम तक ठंड महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार
मौसम साफ और शुष्क है। हवा में नमी तेजी से घटी है। यह सुबह 55 फीसदी थी, जो शाम तक घटकर 19 फीसदी रह गई। अगले 48 घंटों तक इसमें कोई विशेष फेरबदल नहीं होगा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने रहने की संभावना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.