पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Closed City In Raipur Chhatisgarh

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, आज शहर के भीतर नहीं पड़ेगा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश के 100 स्थानों पर शुक्रवार को आर्थिक नाकेबंदी करेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी यात्री,मालवाहक वाहनों को शहरों के बाहर रोका जाएगा। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में यह घोषणा की है। माना जा रहा है कि कुछ घंटे चक्काजाम के बाद नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है।

क्या हैं मांगें
धान खरीदी 2400 रुपए प्रति क्विंटल की जाए।
पिछले कार्यकाल का धान-बोनस 3800 करोड़ दिया जाए।
कृषि पंपों को मुफ्त बिजली मिले। पिछले पांच साल का बिल लौटाएं।
कृषि पंपों के लिए शाम 5 से रात 11 बजे तक बिजली कटौती बंद हो।
घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली दें।

क्या होगा -
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया कि आर्थिक नाकेबंदी नए तरह का प्रदर्शन है। इसमें सात घंटे के लिए मालवाहक वाहन और यात्री बसों को शहर के बाहर रोका जाएगा। शहर के भीतर किसी तरह का बंद नहीं कराया जाएगा।

राजधानी में छह स्थानों पर नाकेबंदी
राजधानी में छह स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी। टाटीबंध चौराहा, रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका चौक, तेलीबांधा चौक, छोकरा नाला और खमतराई-भनपुरी तिराहे के पास वाहनों को रोका जाएगा।

दुकानें खुली रहेंगी, ऑटो-बाइक भी चलेंगी
नाकेबंदी में ऑटो और बाइक सामान्य दिनों की तरह ही चलेंगी। दुकानें, पेट्रोल पंप आदि सब खुले रहेंगे। हालांकि यात्री बसों के साथ सब्जी, अनाज, खनिज, लोहा, सीमेंट की ढुलाई करने वाले वाहन नहीं चल पाएंगे।