पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस वालों को मिलेंगे सस्ते मकान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. पुलिस महकमे के आरक्षकों से लेकर अफसरों को सस्ती कीमत पर सुविधायुक्त मकान बनाकर दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड और स्टेट बैंक की मदद से यह योजना लागू की जाएगी। डीजीपी रामनिवास ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के हित के लिए ‘पुलिस का अपना घर’ योजना बनाई है। इसके अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी सुविधा व पसंद के मुताबिक कम लागत में मकान बनाकर दिए जाएंगे। प्रदेशभर में पचास से ज्यादा जगहों पर मकान बनाने की तैयारी है।
इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने अधिकारी-कर्मचारियों को आवेदन देने के लिए कहा था। कुछ ही दिनों में एक हजार से ज्यादा आवेदन पहुंच गए हैं। इससे अफसर भी उत्साहित हैं। पहली बार पुलिस विभाग द्वारा सस्ते मकान बनाकर देने की योजना पर काम किया जा रहा है। स्टेट बैंक की ओर से कर्ज और आसान किस्त की भी सुविधा दी जाएगी।