पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ की बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. कचना रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सीएम हाउस में तैनात ओएसडी के चालक की मौत हो गई। ओवरटेक करने के चक्कर में सीआरपीएफ की बस ने बाइक सवार चालक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे न्यू गोंदवारा में रहने वाला मनोज चौहान (30) अपनी बाइक से कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जा रहा था।
मनोज सीएम हाउस में तैनात ओएसडी अरुण कुमार बिसेन का वाहन चलाता था। वह उन्हें लेने उनसे घर कचना हाउसिंग बोर्ड जा रहा था। कचना रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आ रही सीआरपीएफ की बस (एचआर 68/0113) ने उसे पीछे से चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही मनोज की मौत हो गई। पुलिस रात तक पता नहीं लगा पाई कि सीआरपीएफ की बस किस बटालियन थी और उसे कौन चला रहा था।