पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 15 फीसदी बढ़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. पुनरीक्षित वेतनमान नहीं पाने वाले प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2013 से दिया जाएगा।

बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के उन सारे कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 1998 के तहत वेतन प्राप्त करने का विकल्प दिया है या फिर उनके वेतन भत्तों का पुनरीक्षण किन्ही कारणों से नहीं हुआ है। इन कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 151 से बढ़कर 166 प्रतिशत मिलेगा।

इसके अतिरिक्त जिनके भत्तों का भुगतान 50 पैसे या अधिक राशि के होंगे, उन्हें सीधे एक रुपया दिया जाएगा। वहीं यदि यह राशि 50 पैसे से कम होगी तो उसकी गणना नहीं की जाएगी।