पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर अस्पताल में एक महिला की मौत, स्वाइन फ्लू का संदेह

अंबेडकर अस्पताल में एक महिला की मौत, स्वाइन फ्लू का संदेह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर . अंबेडकर अस्पताल में सोमवार को स्वाइन फ्लू से संदिग्ध महिला की मौत हो गई। रायपुर के संजय नगर में रहने वाली महिला को बीमार पड़ने के बाद दो दिन पहले इलाज के लिए यहां दाखिल कराया गया था। डाॅक्टरों को स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का शक होने पर उसका सेंपल जांच के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला दिल्ली भेजा गया।

रिपोर्ट आने के पहले ही महिला की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आरंग में हुई मौत की पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में जांच के बाद पता चला उसे स्वाइन फ्लू नहीं था। सोमवार को मृत होने वाली महिला के बारे में अंबेडकर अस्पातल के डाक्टरों ने बताया वह दो फरवरी को नागपुर महाराष्ट्र से लौटी थी। उसके बाद ही उसका स्वास्थ्य बिगड़ा। उसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री होने के कारण ही महिला के बारे में डाक्टरों को शक हुआ। डाक्टरों ने महिला पर शक होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षा के लिहाज से टेमीफ्लू टेबलेट दे दी थी।
एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वाइन फ्लू के संदेह में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सेंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पिछले दिनों भाठागांव निवासी एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू पाजीटिव पाया गया था। वह नई राजधानी के बरोंडा से लौटा था। सोमवार को परिवार के 10 अन्य सदस्यों के सेंपल भी लिए गए हैं। उन्हें भी टेमीफ्लू की खुराक दी गई है।