( दीपमाला राउत के जज्बे की सराहना करते एलएंडटी इंजीनियरिंग के प्रफुल्ल निलोसे । )
रायपुर । गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज शो की लाइव ग्रांड ओपनिंग में
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ शहर की दीपमाला राउत ने भी डांस परफॉर्मेंस दी। 6 दिसंबर को कलर्स पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में नामी कलाकारों के साथ दीपमाला के डांस को भी सराहा गया। वे पिछले 8 महीने से मुंबई में डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। इससे पहले वे स्टार परिवार अवॉर्ड, विक्ट्री इवेंट,
हैदर के प्रमोशन के लिए
शाहिद कपूर के साथ हुए फ्लैश मॉब में डांस कर चुकी हैं। अपने ट्रूप के साथ उन्होंने सिंगापुर में भी शो किया है।
इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन में चुनी गईं
दीपमाला शामक की एकेडमी से वन इयर प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इस कोर्स में एडमिशन के लिए पूरे विश्व से हर साल सैकड़ों डांसर अप्लाई करते हैं। इस बार फाइनल राउंड तक लगभग 300 डांसर पहुंचे। कोर्स के लिए कई टेस्ट के बाद 55 लोग चुने गए। इंटरनेशनल लेवल का कॉम्पिटीशन फेस करने के बाद उन्होंने 55 लोगों में अपनी जगह बनाई। एकेडमी में वे विश्व के अलग-अलग देशों के ट्रेनर से डांस के बेसिक्स से लेकर कई इंटरनेशनल फॉर्म सीख रही हैं। यहां शारीरिक संरचना के साथ डांस का साइंस सिखाया जाता है। स्टेज शो के लिए शामक की कंपनी के लोगों और सीनियर डांसर के बाद कोर्स कर रहे चुनिंदा लोगों को मौका मिलता है, जिनमें से वे एक हैं।
33 की उम्र में भी स्ट्रगल का जज्बा
अधिकतर लोग जहां 30 की उम्र आते ही किसी भी तरह सैटल होना चाहते हैं। वहीं, दीपमाला 33 की उम्र में रायपुर में अपनी डांस एकेडमी छोड़कर कोर्स करने गई हैं। वे कहती हैं, रिएलिटी शो में उम्र की वजह से मेरी एंट्री के रास्ते लगभग बंद हैं। कोर्स के बाद अगर शामक की कंपनी में काम करने का मौका मिला, तो वे एक्सपीरियंस के लिए उनके साथ काम करना चाहेंगी। इससे इंटरनेशनल लेवल पर काम करने की समझ विकसित होगी। मेरा फोकस कोरियोग्राफर बनना है, इसके लिए चाहे मुझे कितना ही स्ट्रगल क्यों न करना पड़े। पर्सनल लाइफ में मैं इतना संघर्ष कर चुकी हूं कि अब कुछ भी मुश्किल नहीं लगता।
आगे की स्लाइड में देखें गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज शो की लाइव ग्रांड ओपनिंग की तस्वीरें