रायपुर. दाऊ कल्याण सिंह (डीके) परिसर में खुलने वाले सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) में देने की चर्चा तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कालेज और अंबेडकर अस्पताल अफसरों की बैठक ली थी। बैठक में मंत्री ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक ने सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल के लिए प्रस्ताव अब तक नहीं बनाया।
इस बैठक के बाद से ही चर्चा थी कि सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल को पीपीपी पर दिया जा सकता है। मंत्री की 5 फरवरी को दोबारा होने वाली बैठक में यह मामला आ सकता है। डीके में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल खोलने की तैयारी सालभर से चल रही है। आयुष विश्वविद्यालय यह अस्पताल चलाने का इच्छुक था। लेकिन मेडिकल कालेज प्रबंधन ने आपत्ति कर दी थी। इसलिए अब तक यह साफ नहीं हो सका कि अस्पताल कौन चलाएगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...