रायपुर. स्वामी विवेकानंद विमानतल में रविवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। जेट एयरलाइंस की मुंबई से आ रही फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे पर एक कुत्ता आ गया। फ्लाइट के पायलटों ने तत्काल फैसला लेते हुए विमान को हवा में उड़ा लिया।
एक पल में विमान को ऊपर लेने से यात्री भी घबरा गए थे। उसके बाद कुत्ते को रनवे से हटाया गया। इस दौरान विमान में एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। हाईटेक टर्मिनल की सुरक्षा का दावा करने वाले अफसरों की चूक से फ्लाइट पर सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...