पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DSP Hands, Put The Shoe, Head ,police, Belt, Chhatisgarh, Raipur

डीएसपी ने हाथ बांधा, सिर पर जूता रखा फिर आरक्षक को बेल्ट से पीटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी के एसडीपीओ महेश्वर नाग ने मंगलवार की रात कोतवाली के आरक्षक नीलकमल की बेल्ट से पिटाई की। इससे पहले उन्होंने उसके हाथ बंधवा दिए और सिर पर जूता भी रखवाया। उसके खिलाफ बोधघाट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
वह अभी मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान डीजी की टीम में जगदलपुर में है। बुधवार की सुबह उसने वहां से घटना की सूचना अपनी पत्नी को दी। इसके बाद पत्नी ने एडिशनल एसपी शशिमोहन सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की। बोधघाट थाने के टीआई अब्दुल कादिर ने बताया कि उनके थाने में इस तरह की न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई है न कोई घटना हुई है।
इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी शशिमोहन सिंह का कहना है कि आरक्षक की पत्नी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। हालांकि डीएसपी नाग से पता चला है कि शराब पीकर उसने हंगामा किया। गाड़ी का कांच तोड़ा और ड्राइवर को भी पीटा। उन पर बोधघाट थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें

दो पुरुषों का बलात्‍कार करने के आरोप में डिप्‍टी स्‍पीकर गिरफ्तार

चौथी बार बच्‍चा गोद नहीं ले सकी तो बेटी को बना दिया मां, एक साल बाद जगजाहिर हुआ मामला

पुरुष फौजी को अगवा कर हफ्ता भर गैंगरेप करती रहीं चार महिलाएं, फिर पत्‍थर मार कर पहाड़ों में फेंका

क्रिकेटर प्रवीण कुमार के फ्लैट पर बना लड़कियों का अश्लील एमएमस

कत्‍ल के बाद आरुषि के प्राइवेट पार्ट साफ कर उसे कपड़े पहनाने वाली नुपूर की गिरफ्तारी किसने रुकवाई? जानिए