पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निकाय चुनाव : रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राजधानी में कौन सा नेता किस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी करे, इसका फैसला कल गुरुवार को हो जाएगा। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 से शाम 6:30 बजे तक रायपुर नगर निगम के अलावा जिले की नगर पालिकाओं के वार्डों का लॉटरी से आरक्षण होगा। शुरुआत सुबह 11 बजे रायपुर नगर निगम से होगी। आखिर में शाम 6:30 बीरगांव के वार्डों का आरक्षण होगा। अफसरों ने बताया कि रायपुर के 70 वार्डों के लिए सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, तिल्दा-नेवरा
नगर पालिका के 22 वार्डों के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक, गोबरा-नवापारा के 21 वार्डों के लिए दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक तथा आरंग के15 वार्डों के लिए दोपहर 3:30 से 4 बजे तक आरक्षण होगा। इसी तरह, अभनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए दोपहर 4 से 4:30 बजे तक, माना कैंप के 15 वार्डों के लिए दोपहर 4:30 से 5 बजे तक, खरोरा के लिए शाम 5 से 5:30 बजे तक तथा कूंरा के लिए शाम 5:30 से आरक्षण होगा।